जमीन के नाम पर लाखों डकारने वाला नदीम सलाखों के पीछे

Nadeem, who embezzled lakhs in the name of land, is behind bars.

सहारनपुर। बेहट पुलिस ने ऐसा वार किया कि 65 लाख की ठगी का पूरा खेल ही धराशायी हो गया था। थाना प्रभारी सतपाल सिंह भाटी की अगुवाई में पुलिस टीम ने शातिर धोखेबाज नदीम को गिरफ्तार कर लिया, जो फर्जी बैनामे के जरिए लोगों को अपना शिकार बना रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने हरियाणा के यमुनानगर निवासी फरमान को जमीन का झांसा देकर पहले एक लाख रुपये बयाने में ऐंठे और फिर 65 लाख रुपये लेकर फर्जी तरीके से बैनामा कराने की साजिश रची, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और बायोमैट्रिक में गड़बड़ी के बाद सच्चाई सामने आ गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। थाना प्रभारी सतपाल सिंह भाटी ने हार नहीं मानी और अपनी टीम के साथ जाल बिछाकर आरोपी को कलसिया नहर पटरी से धर दबोचा। अब पुलिस पूरे गिरोह की जड़ तक पहुंचने में जुटी है। इस कार्रवाई से ठगों में दहशत है और आम जनता ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *