सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग ने बडेघ्े बकायादारों से वसूली में तेजी लाने के लिए कुर्की के नोटिस जारी करने शुरु कर दिए हैं। करीब साढेघ् आठ सौ बकायादारों को कुर्की नोटिस भेजे गए है। निगम अधिकारियों ने बताया कि भवनों को कुर्क करने के बाद उनकी नीलामी की प्रक्रिया शुरु की जायेगी। शहर के सात बकायादारों की सम्पत्तियों को निगम द्वारा सील भी किया गया है।
नगर निगम द्वारा बकाया टैक्स वसूली के लिए भवनों को सील करने व कुर्की आदि की सख्त कार्रवाई शुरु कर दी गयी है। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर अभी तक करीब साढे आठ सौ बडेघ् बकायादारों को कुर्की नोटिस भेजे गए हैं और अभी अन्य को भी भेजे जा रहे हैं। उन्होंने ऐसे सभी बकायादारों से अपील की है कि वे कुर्की की कार्रवाई से बचने के लिए बकाया टैक्स तत्काल जमा कराएं। उन्होंने बताया कि भवनों को कुर्क करने के बाद उनकी नीलामी की प्रक्रिया भी शुरु की जायेगी। उन्होंने बताया कि अंबाला रोड, खात्ताखेड़ी, दिल्ली रोड व नखासा बाजार में भवन स्वामियों द्वारा बकाया जमा न करने पर आठ सम्पत्तियों को सील करने की कार्रवाई की गयी है।
बड़े बकायादारों पर नगर निगम का शिकंजा; 8 संपत्तियां सील, 850 को कुर्की का नोटिस जारी