सहारनपुर। राष्ट्रवादी नव निर्माण दल के जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार त्यागी (बिट्टू प्रधान) के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रीकांत त्यागी की सुरक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।
पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि नोएडा के थाना फेज-2 में गंभीर प्रकरण की शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक न तो कोई ठोस कार्रवाई की गई है और न ही विधिवत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इससे कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह घटना केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पार्टी की विचारधारा पर हमला है। उन्होंने कहा कि पार्टी भगवान परशुराम जी और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलकर समाज के गरीब, मजदूर, किसान, दलित एवं वंचित वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए कार्य कर रही है, जिससे असामाजिक तत्व बौखला गए हैं।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ दमनकारी तत्व श्रीकांत त्यागी की हत्या की साजिश रच रहे हैं, जिससे पार्टी की विचारधारा को कमजोर किया जा सके। इसको लेकर भृगुवंशी समाज सहित लाखों कार्यकर्ताओं में गहरी चिंता और आक्रोश है।
उन्होंने मांग की कि श्रीकांत त्यागी को तत्काल जेड पल्स श्रेणी की केंद्रीय सुरक्षा प्रदान की जाए, मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रागपाल त्यागी, विवांत त्यागी, मान सेवा राम, मदन मंजीत, तिलकराम, इसंत त्यागी, कुलदीप यादव, मनमोहन त्यागी, अनितीन लजीजी, राजमार त्यागी एवं रविंद्र त्यागी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्रीकांत त्यागी की सुरक्षा की मांग को डीएम को दिया ज्ञापन