महापौर व विधायक ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास

Mayor and MLA laid the foundation stone for development works

सहारनपुर। नगर विधायक राजीव गुम्बर के द्वारा विधायक निधि से निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर डॉक्टर अजय कुमार सिंह महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई पूर्व महापौर संजीव बलियां के अलावा अन्य भाजपा नेता समेत क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
नगर विधायक राजीव गुम्बर ने बताया कि विधायक निधि से वार्ड नंबर 03 ओजपुरा में मधुबन बिहार में रूपचंद की दुकान से सूरजभान के मकान तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 21 ब्रह्मपुरी कॉलोनी में माधवराम के मकान से राजपाल सिंह के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 21 पानी की टंकी के पास रमेश बारदाने की दुकान से अनिल सरिया वाले की दुकान तक सीसी रोड नाली निर्माण कार्याे का शिलान्यास किया गया । नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि महानगर का सर्वांगीण विकास उनका संकल्प है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विधायक निधि से शहर भर में सड़कों व गलियों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, पूर्व महापौर संजीव वालिया, पार्षद राजू पार्षद पार्षद धन प्रकाश कश्यप दविंदर कुमार राधेश्याम रोहिल्ला राजकुमार शर्मा समेत कई भाजपा नेता व कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *