मेयर व विधायक ने किया डिवाइन क्लासेस का उद्घाटन

Mayor and MLA inaugurated Divine Classes

सहारनपुर। शिक्षा से ही युवा एवं देश का विकास संभव युवाओं के लिए आधुनिक शिक्षा एवं कैरियर मार्गदर्शन में कार्यरत शिक्षण संस्थान का उद्घाटन नगर विधायक राजीव गुंबर, मेयर अजय कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई,पूर्व मेयर संजीव वलिया एवं पंडित अनिल कोदंड, उद्धव कौदंड द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मेयर अजय कुमार ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र में नए-नए परिवर्तन हो रहे हैं ऐसे में वाणिज्य के क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा विकल्प है,वाणिज्य व्यापार जगत को वाणिज्यिक क्षेत्र के प्रोफेशनल्स की बहुत आवश्यकता है। नगर विधायक राजीव गुंबर द्वारा कहा गया हमारे शहर का युवा शिक्षा के बदलते परिवेश में आधुनिक शिक्षा ग्रहण कर देश एवं विदेश के सर्वाेच्च व्यापारिक जगत में अपनी सेवाएं दे रहे है। डिवाइन क्लासेस जैसे शिक्षक संस्थान हमारे शहर के युवाओं को व्यापार जगत के लिए प्रशिक्षित कर करियर में सफलता दिलाने का कार्य करते हैं एवं शहर के युवाओं के विकास करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, भाजपा नगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई एवं संजीव वालिया द्वारा कहा गया युवाओं के विकास से ही देश का विकास संभव है। युवा शिक्षित होगा देश उन्नति करेगा। दीपक जैन टैक्स एडवोकेट द्वारा कहा गया युवाओं के लिए वाणिज्य शिक्षा करियर में बेहतर विकल्प है। रजत अरोड़ा द्वारा बताया गया पंत विहार स्थित डिवाइन क्लासेस संस्थान का उद्देश्य हमारे शहर के युवाओं को वाणिज्य इकोनॉमिक्स एवं बिजनेस की शिक्षा देकर एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार कर देश एवं विदेश के बड़े कॉरपोरेट्स में स्थान दिलाना है, जिससे हमारे शहर के युवा सफल करियर बना सके और हमारे शहर का विकास हो सके। नगर एवं भाजपा के विभिन्न प्रबुद्ध वर्ग द्वारा उपस्थित हो संस्थान का संचालकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में अनमोल मल्होत्रा, सुनील गुप्ता, अजय वशिष्ठ, उपाध्यक्ष अमित गर्ग, दिग्विजय चौहान, प्रिंस, सारांश गुंबर, पार्षद अनिल गर्ग, मनीष सचदेवा, राहुल गांधी, सुधीर मिगलानी, भरत मिगलानी, सुभाष सैनी द्वारा भी संस्थान में दिए जाने वाले प्रशिक्षण से शहर के युवाओं को नई दिशा प्राप्त होगी। राजेश अरोड़ा,राघव द्वारा सभी का स्वागत कर धन्यवाद प्रेषित किया गया। कार्यक्रम में अंकित कालरा गगन शशांक, अंकित जैन, रोहित, शुभम, अपर्णा आकांक्षा अजय, नगमा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *