सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में मां भगवती वैष्णवी महाकाली प्रकटोत्सव पर छप्पन भोग अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा मां आदिशक्ति महाकाली सृष्टि को संतुलन करने वाली देवी है। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित मां वैष्णवी महाकाली प्रकट उत्सव अवसर पर मां भगवती आदि शक्ति वैष्णवी महाकाली का विधिवत पूजन किया गया और मां भगवती को छप्पन भोग लगाए गए इसके बाद मां भगवती की दिव्य एवं भव्य आरती उतारी गई और छप्पन भोग का प्रसाद भक्तों को वितरण किया गया।
श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित मां वैष्णवी महाकाली प्रकट उत्सव अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा मां वैष्णवी महाकाली आदिकाल में मां वैष्णो देवी के आह्वान पर प्रकट हुई और जुनेश्वर बाबा भैरव बाबा का वध किया। मां भगवती वैष्णो देवी के आग्रह पर भक्तों के कल्याण के लिए मां भगवती महाकाली गुफा में प्रकट हुई और वैष्णवी महाकाली कहलाई महाराज श्री ने कहा भक्तों के कल्याण के लिए मां भगवती यहां पर प्रकट हुई है मां भगवती के गुफा वाले मंदिर में भक्तजन दिल्ली पंजाब हरियाणा उत्तराखंड आदि राज्यों के दूर-दूर से लोग माता के दर्शन के लिए आते हैं और मन्नत पूरी होने पर माता का प्रसाद एवं भंडारा देने के लिए आते रहते हैं। मां भगवती सहारनपुर राधा विहार में मां भगवती के दूरदर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं। उन्होंने कहा मां भगवती आदिशक्ति महाकाली जगत का कल्याण करने वाली है भाई का नाश करने वाली है। सभी संकटों से जीव को मुक्त करने वाली है मां भगवती आदि शक्ति की शरण में जो आ जाता है उसका जीवन सुख समृद्धि से परिपूर्ण होता है और अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर रमेश शर्मा राजेंद्र धीमान अनिल चौहान सुरेश कंबोज अश्विनी कंबोज संजय राणा बबीता गीत पूनम रेखा साक्षी प्रभा संगीता रेखा आदि मौजूद रहे।
मां आदिशक्ति महाकाली सृष्टि को संतुलन करने वाली देवीः महाराज