क्रीड़ा भारती ने मनाया स्थापना दिवस

Krida Bharti celebrated its foundation day

सहारनपुर। स्थानीय डा. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में क्रीड़ा भारती ने भगवान श्री हनुमान जन्मोत्सव को अपने स्थापना दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम का क्रीड़ा भारती के महानगर अध्यक्ष डॉ अशोक गुप्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में पधारे रविंद्र शर्मा एवं शिवकुमार राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे दीपक गुप्ता यशपाल पुंडीर जी भावना पार्षद संजय गर्ग के द्वारा हनुमान को सिंदूर, पुष्प, पुष्प माला अर्पित कर दीप प्रज्वालित कर किया गया। उसके उपरांत सैकड़ो खिलाड़ियों के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया पाठ के उपरांत प्रशाद का वितरण तदुपरान्त आयोजन का शुभारंभ हुआ जिसमें सैकड़ो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
गौरव कपिल ने बताया कि क्रीड़ा भारती का उद्देश्य समाज के हर आयु वर्ग को खेल के मैदान तक लाना है जागरूक करना है। उन्होंने बताया की आज के आधुनिक परिवेश में जहां खेल के मैदाने से लोगों की दूरी बनती जा रही है जिसका एक बहुत बड़ा कारण मोबाइल का बहुत अधिक प्रयोग है जिसके कारण जो हमारे परंपरागत खेल जो मिट्टी से जुड़े खेल जैसे कुश्ती कबड्डी उनको प्रोत्साहन व जीवन का हिस्सा बनाना लोगों को मैदाने से जोड़ना एवं खेलों के प्रति लोगों को जागरूक करना उद्देश्य है। महानगर मंत्री गौरव चौहान उपाध्यक्ष दीपक कपिल की कबड्डी प्रमुख रवि कोरी के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया आयोजन में विशेष योगदान कुश्ती के कोच आदेश जी एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप के प्रयासों से यह आयोजन किया गया। क्रीड़ा भारती के महानगर अध्यक्ष डॉ अशोक गुप्ता के द्वारा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन व धन्यवाद संबोधन के उपरांत आयोजन का समापन किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्धजन व खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *