सुब्रमण्यम स्वामी ने कंगना रनौत का नाम लिए बिना उन्हें मिली सिक्योरिटी पर सवाल उठाया था, जिसका अब एक्ट्रेस ने जवाब दिया है। कंगना ने कहा है कि उनकी जान को खतरा है। वह महाराष्ट्र में राजनीतिक द्वेष का शिकार बन गई थीं।
कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल राजनेता और राज्यसभा के पूर्व सासंद सुब्रमण्यम स्वामी ने हाल ही कंगना रनौत की सिक्योरिटी पर सवाल उठाया था। उन्होंने एक्ट्रेस का नाम लिए बिना उन्हें मिली सिक्योरिटी पर तंज कसा था। इस पर अब कंगना रनौत ने जवाब दिया है। कंगना ने कहा है कि उनकी जान को खतरा है। कंगना ने यह भी कहा कि वह महाराष्ट्र में राजनीतिक द्वेष का शिकार बनीं, और उनकी ‘कुर्बानी’ पर राष्ट्रवादी लोग वहां सरकार बना सकते थे।
Kangana Ranaut ने खुद को मिली सिक्योरिटी को भी जस्टिफाई करने की कोशिश की और कहा कि वह एक राइटर और प्रोड्यूसर भी हैं। उनकी जान को खतरा है। कंगना रनौत ने इस बारे में ट्विटर पर काफी कुछ लिखा है।