के.एल. अरोड़ा बने सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चयन

K.L. Arora became the National President of Senior Citizen Welfare Society, a unanimous selection.

सहारनपुर। सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के सम्बन्ध में चयन समिति की एक अति आवश्यक बैठक प्रताप मार्केट स्थित संस्था कार्यालय पर सम्पन्न हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, बिहार तथा दिल्ली से संस्था के प्रतिनिधियों ने चयन समिति सदस्य के रूप में भाग लिया तथा संस्था के राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार हेतू सर्वसम्मति से संस्थापक के0एल0 अरोड़ा को आगामी कार्यकाल हेतू राष्ट्रीय अध्यक्ष मनौनित किया गया। इस दौरान कार्यालय में उपस्थित चयन समिति के सदस्यों द्वारा के0एल0 अरोड़घ का माल्यापर्ण कर शुभकामनाऐं दी गयी। इस दौरान अन्य प्रदेशों से सदस्य वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से उपस्थित रहे।
चुनाव अधिकारी रंजन गुप्ता ने बताया कि संस्था के विस्तार को दृष्टिगत् रखते हुए श्री अरोड़ा ही समस्त प्रदेशों को जोडकर रखने हेतू उपयुक्त हैं इसलिये उन्हे संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेतू मनोनित किया गया है, यह निर्णय चयन समिति द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया है। संस्था के संस्थापक व नवचयनित राष्ट्रीय अध्यक्ष के0एल0 अरोड़ा जी ने कहा कि संस्था ने गत् 17 वर्षाे से सहारनपुर, मुज्जफरनगर तथा उत्तराखण्ड के देहरादून में अपनी सेवाऐं प्रदान की हैं अब समय है कि वरिष्ठ नागरिकों की यह संस्था पूरे भारत में अपना विस्तार करे तथा वरिष्ठ नागरिकों को एक मंच पर लाकर संगठित करे तथा उनके कल्याण में मुख्य भूमिका का निर्वाहन करे। साथ ही उन्होने कहा कि शीध्र ही संस्था की उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पंजाब, हरियाणा एवं उत्तराखण्ड में भी कार्यकारिणी गठित की जायेगी।
इस दौरान चुनाव अधिकारी रंजन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष आर0के0 जैन, सी0एम0 एण्डले, पी0एन0 छोकरा, सहारनपुर के वर्तमान अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष एल0आर0 कोठियाल, उत्तराखण्ड के प्रभारी गौकरण दत्त शर्मा, प्रदेश संयोजक डा. अतुल जोशी, दिल्ली से भारत भूषण, बिहार के पटना जिले से प्रिंस कुमार व राष्ट्रीय चेतना मिशन से स. सुपनीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *