संस्कृति संस्कार पाठशाला के कार्यालय का शुभारम्भ

Inauguration of the office of Sanskriti Sanskaar Pathshala

सहारनपुर। महानगर की आवास विकास कॉलोनी में संस्कृति संस्कार पाठशाला के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक राजीव गुंबर, प्रथम महापौर संजीव वालिया और प्रदेश मंत्री पदम सिंह ढायकी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संस्था के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
दिल्ली से आए संस्था के अध्यक्ष बजरंगी बलि राव ने पाठशाला के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक और कॉन्वेंट शिक्षा के युग में विद्यार्थियों को वेस्टर्न कल्चर (पश्चिमी संस्कृति) परोसी जा रही है, जिसके कारण नई पीढ़ी में संस्कारों का अभाव होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्कृति संस्कार पाठशाला का मुख्य लक्ष्य प्राथमिक शिक्षा के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और गौरवशाली संस्कारों की शिक्षा देना है, ताकि वे एक जिम्मेदार और संस्कारवान नागरिक बन सकें।
इस अवसर पर डॉ. संजीव दुर्जन को उत्तर प्रदेश का प्रदेश परियोजना अधिकारी एवं संयोजक नियुक्त किया गया। संस्था ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में इस अभियान को पूरे प्रदेश में गति मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व भाजपा जिला मंत्री अरुण यादव, प्रथम पार्षद नितिन सिंघल, भाजपा नेता योगेश रावल, अमित, शिवकुमार प्रधान, अजय, आकाश, राजबीर, बबलू और रघुनन्दन चौहान सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *