आईएमए के मेडीकॉन में चिकित्सा जगत की आधुनिक तकनीकों पर किया मंथन

IMA's Medicon discussed modern medical techniques.

सहारनपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सहारनपुर द्वारा आज सिटी कन्वेंशन सेंटर में वार्षिक चिकित्सा सम्मेलन मेडीकॉन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस गौरवशाली समारोह में शहर के गणमान्य अतिथियों और चिकित्सा विशेषज्ञों ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर सुधीर राठी सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। इस वर्ष मेडीकॉन का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरके शर्मा को प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी दशकों की निस्वार्थ सेवा और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान के लिए दिया गया। सम्मेलन का नेतृत्व आई.एम.ए. सहारनपुर के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
जॉली ग्रांट, देहरादून की एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉ. निशा बत्रा ने मोटापा और जीएलपी-1 इनहिबिटर के बारे में जानकारी दी।
इन सभी विशेषज्ञों के व्याख्यानों ने उपस्थित चिकित्सकों के ज्ञान को समृद्ध किया और आधुनिक चिकित्सा के नवीनतम पहलुओं से अवगत कराया। मेयर डॉक्टर अजय सिंह ने कहा कि चिकित्सको को चिकित्सा के क्षेत्र मे नई जानकारी का होना जरूरी है,जिससे मरीजो को नई चिकित्सा पद्ति का लाभ मिल सके। संयोजक डॉ. रवि ठक्कर ने बताया कि मेडीकॉन का मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों को आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों और नई दवाओं के प्रति जागरूक करना है।
अंत में सचिव डॉ. नीरज आर्य ने मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों और शहर के सभी वरिष्ठ चिकित्सकों का इस सफल आयोजन का हिस्सा बनने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉक्टर नरेश नौसरान, डॉक्टर मोहन सिंह, डॉक्टर जयपाल चन्द, डॉक्टर रेणु शर्मा, डॉक्टर सौम्या जैन, डॉक्टर मोहन पाण्डेय, डॉक्टर आकॉशा ठक्कर, डॉक्टर विकास अग्रवाल, डॉक्टर महेश ग्रोवर, डॉक्टर महेश चन्द्रा, डॉक्टर उपशम गोयल, डी.के.गुप्ता, डॉक्टर संजीव मित्तल, डॉक्टर हिमॉशु मेहता, डॉक्टर सत्यानंद साथ, डॉक्टर संजीव अग्रवाल, डॉक्टर सुधीर अग्रवाल, डॉक्टर पूनम मखीजा, डॉक्टर विवेक बैनर्जी डॉक्टर अमित पाण्डेय, डॉक्टर राजेश शर्मा, डॉक्टर नागपाल आदि चिकित्सक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *