सहारनपुर। नालंदा स्कूल के खेल मैदान में चिक्तिसको के लिए विभिन्न खेलो का आयोजन किया गया। आईएमए अध्यक्ष डॉ प्रवीण शर्मा की टीम क्रिकेट में प्रथम रही और डॉ सऊद हसन की टीम उपविजेता रही। इस अवसर पर विजेताओं को मुख्य अतिथि मंडलायुक्त डॉ रूपेश कुमार एवम नांलदा स्कूल के निदेशक सुभाष चौधरी ने पुरुस्कृत किया। डॉ रूपेश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि खेलो को आप अपने जीवन मे शामिल करें,इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पैदा होती है।आईएमए अध्यक्ष डॉ प्रवीण आईएमए के खेल सचिव डॉ संजीव अग्रवाल ने सभी विजेता खिलाड़ियों का परिचय मुख्य अतिथि से करवाया। पुरुष शतरंज में डॉ रजनीश दहूजा प्रथम ,यडॉ मनप्रीत द्वितीय रहे और महिला शतरंज में डॉ विनीता मल्होत्रा प्रथम रही और डॉ प्राची द्वितीय रही।
वोलीबाल में डॉ रजनीश दहूजा की टीम प्रथम एवम डॉ आयुष धवन की टीम द्वितीय स्थान पर रही। दस मीटर एयर राइफल में डॉ नरेश नौसरान प्रथम एवं डॉ प्रशांत खन्ना द्वितीय रहे। बच्चों के आर्ट कंपीटिशन में वैभवी, सार्थक, वन्या, अनाया, कियारा आदि ने पुरुस्कार जीते। कार्यक्रम में सचिव डॉ नीरज आर्य, कोषाध्यक्ष डॉ अनुपम मलिक,डॉ राहुल सिंह, डॉ अनिल भल्ला, डॉ पंकज खन्ना, डॉ डॉ मोहन पांडे,डॉ महेश ग्रोवर, डॉ रविकान्त निरंकारी, डॉ रवि ठक्कर , डॉ मनोज आर्य, डॉ अनुपम यादव, डॉ वंदना आर्य,डॉ सुदर्शन नागपाल, डॉ डी के गुप्ता,डॉ अंकित गाबा, डॉ प्रमोद यादव, डॉ मुकुंद, डॉ रिक्की चौधरी, डॉ अंशुमान,डॉ प्रियांशु, डॉ रेणु शर्मा, डॉ रंजू चौधरी, नीरज, लता अग्रवाल,डॉ साक्षी मलिक, डॉ वंदना आर्या, डॉ कामायनी का विशेष सहयोग रहा।
आईएमए ने किया खेल महोत्सव का आयोजन