मुठभेड़ में शातिर हिस्ट्रीशीटर मुर्सलीन को किया घायल, गिरफ्तार

History-sheeter Mursaleen injured in encounter, arrested

सहारनपुर/सरसावा। जनपद में अपराधियों के खिलाफ जारी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत थाना सरसावा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई तीखी मुठभेड़ में एक दर्जन से अधिक मुकदमों वाले शातिर हिस्ट्रीशीटर मुर्सलीन को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना सरसावा पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ शातिर अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया, तो बदमाश ने रुकने के बजाय भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
पुलिस ने जब घायल बदमाश को हिरासत में लिया, तो उसकी पहचान मुर्सलीन (निवासी सरसावा) के रूप में हुई। मुर्सलीन थाना सरसावा का एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर एनडीपीएस एक्ट, चोरी, और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराधों के लगभग 12 मुकदमे दर्ज हैं। वह हाल ही में थाना सरसावा पर पंजीकृत चोरी के मुकदमों (मु0अ0सं0 24/26 व 25/26) में काफी समय से वांछित चल रहा था।
पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), 02 खोखा कारतूस व 01 जिंदा कारतूस एवं 01 बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल (अपराध में प्रयुक्त) सामान बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ैैच्) सहारनपुर ने पुलिस टीम की इस साहसिक कामयाबी की सराहना की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस पर हमला करने की धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मुर्सलीन के अन्य साथियों और उसके आपराधिक नेटवर्क को खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *