सहारनपुर। भारतीय हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2083 के पावन अवसर पर गुरुवार को हिंदू राष्ट्र निर्माण संघ द्वारा माँ त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर, देवबंद के प्रांगण में एक भव्य हवन पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने विश्व शांति और भारत के उज्जवल भविष्य की कामना की।
हवन में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष दुष्यंत राणा (एडवोकेट) और संगठन मंत्री पंडित सतेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से समस्त देशवासियों को नव वर्ष की बधाई दी। उन्होंने माँ भगवती से प्रार्थना करते हुए कहा कि भारत जल्द से जल्द संवैधानिक रूप से हिंदू राष्ट्र घोषित हो। साथ ही, उन्होंने वैश्विक स्तर पर शांति की प्रार्थना करते हुए उन देशों के मध्य चल रहे युद्धों पर विराम लगने की कामना की जो वर्तमान में संघर्ष का सामना कर रहे हैं। सहारनपुर जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी और महानगर अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सभी सनातन प्रेमियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। हवन की पूर्णाहुति के पश्चात जिला उपाध्यक्ष ठाकुर राकेश सिंह, अम्बुज शर्मा, जिला महामंत्री पारथ राणा और रुद्रा मिश्रा द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच फल और मिठाई वितरित की गई।
इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया, जिनमें मुख्य रूप से रवि चौधरी (ग्राम प्रधान, दरियापुर), शशांक चौहान (जिला संगठन मंत्री), गुरदयाल राणा एवं शिवा गुप्ता (जिला महामंत्री), योगेश प्रजापति (गंगोह विधानसभा अध्यक्ष) रहे। इसके अलावा संजीव सैनी, अमन उपाध्याय, दीपांशु उपाध्याय, शेखर उपाध्याय, रवि कुमार, रजत कश्यप, बलिस्टर चौधरी, अनुज उपाध्याय, विशाल चौधरी, बृजपाल सिंह, गौरव कुमार, प्रशांत चौधरी, अर्जुन सिंह, विनय कुमार, शेखर चौधरी, रविंद्र प्रजापति, अमित कुमार और सुशील कुमार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।