संकट मोचन मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम

Hanuman Jayanti celebrations celebrated at Sankat Mochan Temple

सहारनपुर। नुमाइश कैम्प स्थित श्री विश्वनाथ संकट मोचन व श्री साई मन्दिर में हनुमान जयंती के अवसर पर पंडित सुनील कौशल ने कहा कि हनुमान जी का प्राकट्य रुद्र अवतार के रूप में जनकल्याण के लिए हुआ है जो साक्षात जागृत देव हैं। संपूर्ण कलयुग में भक्तों की रक्षा के लिए हनुमान जी प्रत्यक्ष प्रकट रहते हैं।
श्री हनुमान जी जन्मोत्सव पर विधिवत हनुमान जी की पूजा की गई और सभी भक्तों के द्वारा 108 हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पंडित सुनील कौशल ने कहा कि हनुमान जी का प्राकट्य स्थान कर्नाटक में हंपी की गुफा आंजने पर्वत माना जाता है, जो किष्किंधा का क्षेत्र है, यहीं पर माता अंजनी ने घोर तपस्या की और प्रभु के दर्शन किए। हनुमान जी राम भक्तों की रक्षा करते हैं और अपने प्रभु के भक्तों का निरंतर कल्याण करते हैं जो हनुमान जी का नियमित भक्ति पूजा करते हैं हनुमान जी उनकी रक्षा अवश्य करते हैं और उनका हर संभव कल्याण करते हैं। पंडित सुनील कौशल ने कहा कि हनुमान जी महाराज सनातन के धर्म ध्वजक एवं धर्म रक्षक देव हैं इसलिए हमें हनुमान जी की शरणागति होकर अपने जीवन को धर्म के लिए समर्पित कर देना चाहिए। कीर्तन मंडली महिला मोर्चा अनीता शर्मा सहित अनेक महिलाओ ने भजनों के माध्यम से सभी को झूमने पर विवश कर दिया। हनुमान जी की आरती उतारी गई एवं हनुमान जी का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर कन्हैया कौशल, मोहित शर्मा, संजय बत्रा, अमर सिंह, राकेश मेहंदीरता, राजकुमार मेहंदीरता, प्रवीन कौशल आदि अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *