विन स्पोर्ट्स एकेडमी का भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेगा कुराश का विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

Grand inauguration of Win Sports Academy, players will get world class training in Kurash

सहारनपुर। विन स्पोर्टस अकादमी का भव्य उद्घाटन माननीय महापौर डॉ अजय सिंह एवं क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। द इंडियन कुराश एसोसिएशन के महासचिव विक्रान्त कुमार ने बताया कि विन स्पोर्टस अकादमी में मुख्य रूप से खिलाड़ियों को कुराश का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे सहारनपुर के खिलाड़ियों को एक सुनहरा अवसर प्राप्त होगा और वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।
अकादमी में अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी मोहित शर्मा कोच के रूप में अपनी सेवाएं देंगे और खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।
महापौर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि यह पहल क्षेत्र के युवाओं को खेलों, विशेषकर कुराश, में आगे बढ़ने का एक सशक्त माध्यम सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि ऐसी संस्थाएं हमारे शहर की प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ-साथ खेल संस्.ति को भी सुदृढ़ बनाती हैं। महापौर ने अकादमी की पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खेल अकादमी के संबंध में खेल विभाग की जो भी योजनाएं होंगी नियमानुसार उनको दिलाने में मैं पूर्ण सहयोग करूँगा।
कार्यक्रम में आर.के. शर्मा, मोहित शर्मा, तरुण भोला, आनंद भाटिया, संजीव कुमार, अमित चौधरी, अंतरिक्ष सैनी, दिव्यांश कश्यप, राजकुमार, निकिता जैन, कुलभूषण, यश, कृष्णकांत, देवेंद्र, दीक्षा, मानसी, पायल, लाल धर्मेंद्र, सोनवीर, रविकांत धीमान, ध्रुवेश, राघव, .ष्णा आदि गणमान्य व्यक्ति एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *