सहारनपुर। राधा विहार स्थित महा शक्तिपीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा पर घट स्थापना अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा नवदुर्गा घट स्थापना करने से जीव का कल्याण होता है।
श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित नवरात्रि महोत्सव में चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा पर मां भगवती के चौदस मंगल कलश विधिवत पूजा कर स्थापित किए गए और सभी भक्तों ने विश्व कल्याण की कामना से मंगल कलश को अपने माथे से लगाकर देवी के सामने स्थापित किया। इसके उपरांत ही भोग अर्पण कर महा आरती उतारी गई।
मंगल कलश घट स्थापना अवसर पर नव दुर्गा घट स्थापना महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा मंगल कलश घट स्थापना संपूर्ण प्रकृति की स्थापना है, जिससे जीवन में सकारात्मक का सृजन होता हैं और इसी समय प्रकृति में भी नया संचरण एवं नई चेतना सुरजीत होती है। नए पत्ते फल फूल प्रकृति का सौंदर्य बढ़ाते हैं। इसी आधार पर नवरात्रि में भगवती की घटना करने से जीव के जीवन में ब्रह्म शक्ति का जागृत भाव प्रकट होता है। जिससे चिंतन मनन एवं ज्ञान में सुगमता होती है। मानव शरीर ने कहा मां दुर्गा पूजा नवरात्रों में विशेष फलदाई है। जीव जगत एवं ब्रह्मांड का कल्याण करने वाली है। उन्होंने कहा प्रत्येक जीव को भगवती की आराधना करनी चाहिए और प्रतिपदा पर घटस्थापना कर विधिवत दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से विशेष फल प्राप्त होता है और सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं। इस अवसर पर रामेश्वरम शर्मा, पवन धीमान, राजेंद्र सिंह, अश्वनी कंबोज, रमेश शर्मा, अनिल नारंग, नरेश, संदेश, बबीता, राजबाला, गीता, कुसुम, अत्री, रेखा, पूनम आदि रहे।
राधा विहार के शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्रि का भव्य शुभारंभ