उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने क्रिकेट में गाड़ा झंडा

Girls of Upper Primary School hoisted the flag in cricket

सहारनपुर। जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालय, काजीवाला (ब्लॉक पुंवारका) की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए खेल जगत में स्कूल का नाम रोशन किया है। मंडल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत आयोजित बालिका क्रिकेट स्पर्धा में उच्च प्राथमिक विद्यालय, काजीवाला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित एक सम्मान समारोह में विजेता टीम का जोरदार स्वागत किया गया। टीम की कप्तान शिवांशी और उपकप्तान प्रियांशी, प्रियांशी-सूरज, दीपाशी, सूंर्याशी, खुशी, वशी, उपासना, आरती, इशिका और सिमरन को क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा, भाजपा महानगर मंत्री आरती शर्मा, महानगर भाजपा मीडिया प्रभारी (महिला मोर्चा) हरप्रीत कौर के द्वारा सम्मानित किया गया।
क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, यह सफलता इन बेटियों की कड़ी मेहनत और अटूट लगन का परिणाम है। उन्होने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे। भाजपा महानगर मंत्री आरती शर्मा ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। महानगर भाजपा मीडिया प्रभारी (महिला मोर्चा) हरप्रीत कौर ने कहा कि खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर सहारनपुर जनपद समेत अपने स्कूल का नाम रोशन कर दिया।
सम्मान समारोह में क्रिकेट कोच प्रीति मेहरा को भी सम्मानित किया गया। क्रिकेट कोच प्रीति मेहरा ने कहा कि ये खिलाड़ी पिछले कई महीनों से उनकी देखरेख मे क्रिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त करते है। इस अवसर पर सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग प्रवीन कुमार, अब्दुल बाकी (इंचार्ज प्रधानाध्यापक), कुश्ती कोच आदेश कुमार, मनोज कुमार आदि ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *