सहारनपुर के गौरव चौहान बने पीईएफआई के रीजनल कोऑर्डिनेटर

Gaurav Chauhan of Saharanpur becomes the regional coordinator of PEFI

सहारनपुर। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) के द्वारा सहारनपुर के खेल प्रशिक्षक गौरव चौहान को सहारनपुर मंडल का रीजनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर खेल प्रशिक्षको व गणमान्य लोगो ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की।
खेलों के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) ने सहारनपुर के खेल प्रशिक्षक गौरव चौहान को बड़ी जिम्मेदारी दी है। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश चौप्टर की महासचिव नंदनी रावत ने नियुक्ति पत्र जारी करके गौरव चौहान को सहारनपुर मंडल का रीजनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। रीजनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त होने पर गौरव चौहान ने फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव डॉ. पीयूष जैन, पेफी उत्तर प्रदेश चौप्टर की महासचिव नंदनी रावत समेत सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
रीजनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त होने पर गौरव चौहान को सुशील पुंडीर, अजय राणा, योगेंद्र राणा, प्रदीप राणा, संदीप पुंडीर, अमित चौधरी, भावना तोमर, रोहित राणा, अंशुल धीमान, सुषमा सिंह, बृजेश आर्य, अजय चौधरी, राजेंद्र कुमार, रोहित, कनिका, आराधना, सपना, गजदीप सिंह, आदेश चौहान, संजीव चौहान, अशोक राणा, ओमवीर सिंह आदि ने शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *