सहारनपुर। कौमी एकता कमेटी की जानिब से ईद मिलन का आयोजन श्री राम मंदिर आईटीसी परिसर में संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता पूर्व सांसद जनाब हाजी फजलुर रहमान ने की और संचालन सिगरेट वर्कर्स यूनियन के पूर्व कोषाध्यक्ष मोहम्मद शकील जी ने किया।
सभी वक्ताओं ने ईद के इस पवित्र त्योहार पर आपसी सौहार्द और भाईचारे पर बल दिया। आईटीसी के सीनियर ब्रांच इंजीनियर अजय यादव जी ने कहा की रमजान अनुशासन संयम और सब्र का महीना है सभी मुसलमान भाई 30 रोज रखने के बाद आज ईद के त्यौहार को मना रहे हैं मैं इनको दिल की गहराइयों से मुबारकबाद पेश करता हूं और कौमी एकता कमेटी को और इसका संचालन कर रहे धर्मवीर जी और उसकी टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं जो इस तरह के आयोजन करके समाज को आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देने का काम कर रही है मैं पूरे आईटीसी परिवार की ओर से आयोजन कर्ताओं को धन्यवाद देता हूं और कामना करता हूं की आने वाले समय में भी इस तरह के प्रोग्राम होते रहने चाहिए उसमें जो हमारी मदद की जरूरत है उसके लिए हम उपलब्ध है। सिगरेट वर्क्स यूनियन के जनरल सेक्रेटरी धर्मवीर ने विचार रखते हुए कहा की कौमी एकता कमेटी के बैनर तले हम होली मिलन और ईद मिलन का कार्यक्रम निरंतर करते आ रहे हैं यह काम पहले हमारे बुजुर्ग किया करते थे और यह जिम्मेदारी अब हम पर है हम सौभाग्यशाली हैं कि हम अपने बुजुर्गों की ऐसी धरोहर को जो समाज को आपसी भाईचारे में बांधने का काम करती हो और त्योहार एक दूसरे के साथ मनाने का यह जो हमारी परंपरा है इसके काम करने का हमें अवसर मिला है और हम कोशिश कर रहे हैं कि इसको और अच्छे से और बड़े पैमाने पर करने का काम करेंगे यह संस्था पुरानी संस्था है और यहां से संदेश जाता है कि हम हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में भाई-भाई और एक दूसरे के त्यौहार में शामिल होकर खुशियां बांटने का काम करते हैं। हमारा प्रयास तो आईटीसी परिसर में यही रहता है कि हम आईटीसी में सब मजदूर बिरादरी से हैं गेट के बाहर सब आजाद हैं चाहे वह किसी पार्टी से हो किसी धर्म और जाति से हो लेकिन फैक्ट्री के अंदर हम सब मजदूर है मेरी सभी नौजवान साथियों से यही अपील है कि हम चाहे अपने मोहल्ले में हो या अपने शहर में हो या फिर अपने कारखाने जहां पर आप काम करते हैं वहां पर हो हमें आपसी भाईचारे से ही रहना चाहिए यही हमारे देश हित में है इसी से देश की तरक्की है। संजय मास्टर ने विचार रखते हुए कहा कि आज दुनिया में माहौल अच्छा नहीं है जो ताकतवर मुल्क है वह और ताकतवर बनना चाहते हैं। यह सब एक तेल की लड़ाई है इसमें कोशिश की जा रही है कि छोटे को दबाया जाए और और अपना राजस्व काम किया जाए इसको समझाना पड़ेगा मैं धन्यवाद देना चाहता हूं कौमी कौमी एकता कमेटी के आयोजन कर्ताओं को जो ऐसे हालात में इस प्रोग्राम को संचालित कर रहे हैं जिससे आपसी भाईचारा बना रहे हम एक दूसरे के त्यौहार में शामिल हो और खुशियां साझा करें।
श्री राम मंदिर परिसर में गूंजी ईद की मुबारकबाद, कौमी एकता कमेटी ने पेश की भाईचारे की मिसाल