5 साल में शिखर पर पहुँचा डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक, चेयरमैन ने गिनाईं उपलब्धियां

District Co-operative Bank reached the pinnacle in 5 years, Chairman listed the achievements

सहारनपुर। डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि बैंक पिछले पांच वर्षो में बैंक के कारोबार में 80 प्रतिशत की वृद्धि हुयी है जिसके श्रेय बैंक अधिकारियों, प्रबंधन के साथ बैंक से जुडे हर उस व्यक्ति को जाता है जो इस उपलब्धि में सहयोगी हौ और बैंक किसानो से ऋण की तीन प्रतिशत से वसूली करेगा। चेयनमैन चौधरी राजपाल सिंह ने आज बैंक अधिकारियों के साथ बैंक की पिछले वर्षों की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्थान की प्रगति केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्राहकों के विश्वास, कर्मचारियों की मेहनत और मजबूत प्रबंधन का परिणाम है कि बैंक के कुल व्यवसाय में पिछले वर्षों के दौरान उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2021 के 106886 लाख के मुकाबले वर्ष 2025 तक 190586 का बैंक के कारोबार में लगभग 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो बैंक की स्थिरता और निरंतर विकास को दर्शाती है। उन्हांेने कहा कि बैंक की जमा राशि में भी निरंतर वृद्धि देखने को मिली है। वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2025 में जमा राशि में बड़ा इजाफा हुआ है। यह इस बात का प्रमाण है कि किसान, व्यापारी और आमजन का बैंक पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। बैंक द्वारा ऋण वितरण के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन किया गया है। किसानों और विभिन्न समितियों को वित्तीय सहायता प्रदान कर बैंक ने क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऋण वितरण में बढ़ोतरी से स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिली है। चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि बैंक के निवेश में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2021 की बैंक जमा राषि 60877 तुलना में वर्ष 2025 में बढकर 87894 निवेश हुआ है यह वृद्धि हमें यह बताती है कि आम जनता, किसान, व्यापारी और हर वर्ग का व्यक्ति हमारे बैंक पर भरोसा कर रहा है। यह विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है जिससे बैंक की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है और भविष्य के लिए सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। बैंक प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धियां केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि कर्मचारियों की मेहनत, ग्राहकों के विश्वास और सहयोगियों के समर्थन का परिणाम हैं। आने वाले समय में बैंक और अधिक ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रतिबद्ध है।इस दौरान बैंक सचिव कुलदीप चौधरी ने योजनओं की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *