भारत को संवैधानिक हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग

Demand to declare India a constitutional Hindu nation

सहारनपुर। हिन्दू राष्ट्र निर्माण संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला संगठन मंत्री शशांक चौहान के कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी ने की, जिसमें राष्ट्रहित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष दुष्यंत राणा (एडवोकेट) के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए भारत सरकार से भारत को संवैधानिक रूप से हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग उठाई। संगठन ने देश में जल्द से जल्द समान नागरिक संहिता और जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। ठा. रविंद्र राणा ने कहा कि सभी सनातनी भाई जाति-पाति के भेदभाव को त्याग कर एक मंच पर आएं, तभी हिन्दू राष्ट्र का लक्ष्य प्राप्त होगा।
जिला उपाध्यक्ष ठा. राकेश सिंह और अम्बुज शर्मा ने संयुक्त रूप से फिल्म श्धुरंधर 2श् में दिखाई गई राष्ट्रभक्ति और भारत की शक्ति के चित्रण की सराहना की। उन्होंने कहा कि जो लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं, वे देश के प्रति वफादार नहीं हो सकते। महानगर अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और जिला महामंत्री पारथ राणा ने सदस्यता अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अधिक से अधिक सनातनी युवाओं को संघ से जोड़ें।
बैठक में मुख्य रूप से विशाल शर्मा, रवि कुमार, योगेश प्रजापति, शिवा गुप्ता, रजत कश्यप, अनुज उपाध्याय, ब्रजपाल सिंह, गौरव कुमार, रविन्द्र प्रजापति, कृष्ण सैनी, अम्बुज शर्मा, लक्ष्य शर्मा, संजीव सैनी और सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *