ईद-उल-फितर की तैयारियों को लेकर पार्षदों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, ईदगाह की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

Councillors submitted a memorandum to the Municipal Commissioner regarding preparations for Eid al-Fitr, demanding improved arrangements at the Idgah.

सहारनपुर। आगामी ईद-उल-फितर के मद्देनजर ईदगाह में नमाज की व्यवस्थाओं को लेकर पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने ईदगाह के मैनेजर शाहिद जुबेरी के साथ नगर आयुक्त शिपू गिरी से मुलाकात कर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की। इस दौरान साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और जलभराव की समस्या को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त शिपू गिरी को अवगत कराया कि अंबाला रोड स्थित नाले के कारण ईदगाह के बाहर अक्सर पानी एकत्र हो जाता है, जिससे नमाजियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ईद से पहले इस समस्या का समाधान कराया जाना आवश्यक है। नगर आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने और आवश्यक कार्य जल्द शुरू कराने को कहा। पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा कि ईद का पर्व खुशियों और भाईचारे का प्रतीक है। ईद की नमाज अदा करने के लिए जिलेभर से बड़ी संख्या में लोग ईदगाह पहुंचते हैं, इसलिए नगर निगम का दायित्व है कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कराई जाएं, ताकि किसी को असुविधा न हो। इस अवसर पर पार्षद हाजी नूर आलम, नदीम अंसारी, इमरान सैफी, नितिन जाटव, रजीव अन्नू, फहाद सलीम, वरिष्ठ समाजसेवी हैदर रहूफ, सोनू, लक्की जाटव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *