विकास खंड स्तरीय विज्ञान ओलम्पियाड में कक्षावार विजेताओं ने लहराया परचम

Class wise winners hoisted the flag in the development block level Science Olympiad.

सहारनपुर। छात्र-छात्राओं में विज्ञान विषय के प्रति अभिरूचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार विकास खंड स्तरीय विज्ञान ओलम्पियाड का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि बलियाखेड़ी विकास खंड की मवीकलां स्थित बीआरसी में पूर्व में विद्यालय एवं एनपीआरसी स्तर पर आयोजित कराई प्रतियोगिता में 3157 छात्र-छात्राओं ने विद्यालय स्तर पर प्रतिभाग किया था। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 360 छात्र-छात्राओं का चयन न्याय पंचायत स्तर की परीक्षा हेतु किया गया था। न्याय पंचायत स्तर पर विजेता छात्र/छात्राओं की आज विकासखंड स्तरीय विज्ञान ओलंपियाड परीक्षा आज बीआरसी मावी कलां पर आयोजित की गई जिसमें न्याय पंचायत स्तरीय विजेता 90 छात्र/छात्राओं द्वारा उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया गया जिसमें कक्षा 6 से महिमा यूपीएस लाखनौर प्रथम स्थान, समध यूपीएस घोघरेकी द्वितीय स्थान, फातिमा यूपीएससी चुनैटी गाढ़ा तृतीय स्थान, कक्षा 7 मे आर्यन यूपीएस छिदबना से प्रथम स्थान गुंजन, यूपीएस पुंडैन से द्वितीय स्थान और साजिया यूपीएस घोघरेकी से तृतीय स्थान, कक्षा 8 से प्रियांशु यूपीएस मल्हीपुर से प्रथम स्थान, अंजुलि यूपीएस रंगेल द्वितीय स्थान और शेखर यूपीएस मल्हीपुर से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक श्रेणी में सफल छात्र-छात्राओं को विकासखंड स्तर पर चयनित किया गया जिन्हें एक समारोह में पुरस्.त किया जाएगा। परीक्षा को विद्यालय स्तर से विकासखंड स्तर तक कुशलता पूर्वक संपन्न कराने हेतु खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश त्यागी द्वारा समस्त ंएआरपी टीम एवं अध्यापकों को सहयोग की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *