नगर विधायक राजीव गुम्बर व महापौर ने किया करोड़ों के कार्यों का शिलान्यास

City MLA Rajiv Gumbar and Mayor laid the foundation stone for works worth crores.

सहारनपुर। विकास कार्यों को गति देते हुए नगर विधायक राजीव गुम्बर, महापौर डॅा. अजय कुमार सिंह व भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई के द्वारा विधायक निधि से निर्माण कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में कई भाजपा नेता समेत क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
नगर विधायक राजीव गुम्बर ने बताया कि विधायक निधि से वार्ड 29 बेरी बाग में गीता मंदिर के पीछे प्रवीण के मकान तक सीसी व नाली निर्माण कार्य, वार्ड 19 गोपाल नगर में पुलिस चौकी से श्री सतगुरु दयाल मंदिर तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य, वार्ड 19 राधा विहार गली नंबर 3 में मास्टर राजेश उर्फ अहावरण के घर से आहूजा प्रोविजनल स्टोर तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य, वार्ड 27 में शाकुंभरी बिहार में बाबूराम की दुकान से संजय बंसल के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्याे का शिलान्यास व उद्घाटन किया गया। नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि महानगर का सर्वांगीण विकास उनका संकल्प है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विधायक विकास निधि और अन्य माध्यमों से शहर भर में सड़कों व गलियों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है।
महापौर डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य प्रमुख कॉलोनियों, मंदिरों और गलियों में बुनियादी ढांचे में सुधार करना और स्थानीय निवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा प्रदान करना है। शिलान्यास व उद्घाटन कार्यक्रम मे नगर विधायक राजीव गुम्बर, महापौर डॅा. अजय कुमार सिंह व भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतन बिश्नोई का स्वागत किया गया। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष योग चुग, संजय अरोड़ा,पार्षद राहुल झाम मंडल अध्यक्ष गोपाल मेहंदी रत्ता, पंडित कथा वाचक अरुण, पार्षद निशांत शर्मा, महामंत्री भाजपा किशोर शर्मा, समेत कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *