बीएसएम पब्लिक स्कूल में रिज़ल्ट डे का आयोजन

BSM Public School organised result day

सहारनपुर। जनता रोड के ग्राम सरकडी शेख के बी एस एम पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ और मेधावी छात्रा, छात्राओं को पुरस्कार वितरण कर मेडल दिए गए मेधावी छात्रों में कुमारी सना सुमन रोहन अलीशा वालिया प्रिंस फरहान प्रेरणा सहानूर पारसी असद बौद्ध प्रकाश महक अंजलि को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक मलिक ने कहा की हमे बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा देना बेहद जरूरी है वरना पाश्चात्य संस्कृति हमारे ऊपर हावी हो रही है। आज का बच्चा कल का भविष्य है हमारा बच्चा राष्ट्र निर्माता और भाग्य विधाता है। यह नर्सरी में पौधारोपण के बराबर है क्योंकि इन्हीं स्कूलों से बच्चे हायर एजुकेशन के लिए यूनिवर्सिटी में जाते हैं, लेकिन अपने देश की शिक्षा व्यवस्था अच्छी नहीं है। इसलिए अधिकांश नौजवान युवक युक्तियां विदेशो में शिक्षा ग्रहण के लिए जा रहे हैं यह भी देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।
रिटायर्ड अधीक्षण अभियंता भारतीय खाद्य निगम के नन्हेलाल वर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी नशे की ओर बढ़ती जा रही है यह हमारे देश के लिए दुरभाग्य पूर्ण है सरकार एक तरफ शराब के ठेके में से नशे युक्त सामग्री को बढ़ावा दे रही है जो कर सकता है। इस अवसर पर एडवोकेट राजबल सिंह एवं एडवोकेट मनीष यादव, अभिभावक मोहित कुमार अरविंद कुमार सचिन कुमार रीता आदि उपस्थित रहे। अध्यापक मोहन सिंह रावत नीलम अंजलि पारुल, शालू का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाथीराम ने और संचालन विक्रम सिंह ने किया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *