आप में बड़ी बगावतः राघव चड्डा की छुट्टी

Big rebellion in AAP: Raghav Chaddha's severance

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी और उसके राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच दूरियां अब सार्वजनिक रूप से सामने आ गई हैं। पार्टी ने चड्ढा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए न केवल उन्हें राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया है, बल्कि उन पर गंभीर व्यक्तिगत और राजनीतिक आरोप भी लगाए हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने राघव चड्ढा पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरते हैं। पार्टी के भीतर से उठ रही इन आवाजों ने राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है। यह आरोप उस नेता पर लगा है जो संसद से लेकर सड़क तक केंद्र सरकार की नीतियों का मुखर विरोध करने के लिए जाने जाते थे।
जानकारों का मानना है कि राघव चड्ढा की लंबे समय तक लंदन में मौजूदगी और उसके बाद पार्टी की गतिविधियों में उनकी कम होती सक्रियता के बाद से ही नेतृत्व उनसे नाराज चल रहा था। अब पदों से हटाया जाना और तीखी बयानबाजी इस बात की पुष्टि करती है कि आप और चड्ढा के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *