जे.वी.जैन कॉलेज में भारत स्काउट व गाइड प्रशिक्षण शिविर का आगाज

Bharat Scout and Guide training camp begins at J.V. Jain College

सहारनपुर। जे.वी.जैन कॉलेज मे बीएड द्वितीय वर्ष का पाँच दिवसीय भारत स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य वकुल बंसल द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया, जिसके बाद स्काउट ध्वजारोहण और स्काउट गान प्रस्तुत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना है। कार्यक्रम मे स्काउट एवं गाइड के उद्देश्यों, सिद्धांतों और उनके व्यावहारिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने जोर दिया कि इस प्रशिक्षण से अर्जित ज्ञान और कौशल का उपयोग व्यक्तिगत लाभ के बजाय समाज और मानवता की सेवा के लिए किया जाना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्काउट गाइड का संक्षिप्त इतिहास, स्काउट के नियम, स्काउट प्रतिज्ञा, विभिन्न प्रकार की तालियां, स्काउट सल्यूट देने की विधि और स्काउट के चिन्हों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन कम से कम एक अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और अनुशासन की भावना विकसित करता है, जिससे वे एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें सामाजिक जीवन में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार करते हैं। इस अवसर पर प्रो.पूनम शर्मा, प्रो. शुभ्रा चतुर्वेदी, प्रो. नीता कौशिक, सपना रानी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *