एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक जीतने पर खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत

Athletes received a grand welcome after winning medals in the athletics competition.

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अन्तर्गत मेरठ में 10 मार्च को आयोजित हुई जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सहारनपुर की एथलेटिक्स खिलाड़ी जश्नप्रीत ने 800 मीटर दौड में स्वर्ण पदक, खुशी ने 800 मीटर दौड में रजत पदक, मायरा ने 100 मीटर दौड़ मे कांस्य पदक पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहराया।
वही पानीपत (हरियाणा) मे 15 मार्च को आयोजित हुई तृतीय मैराथन 2026 मे सहारनपुर की एथलेटिक्स खिलाड़ी जश्नप्रीत ने 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री में छठा स्थान प्राप्त कर सहारनपुर का नाम गौरवान्वित कर दिया। प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे आयोजित स्वागत समारोह में क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने तीनो खिलाड़ियो को सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग प्रवीण कुमार ने भी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा, सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग प्रवीण कुमार, कनिष्ठ सहायक शिवनंदन, डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, जयेंन्द्र कुमार, पुनीत आर्य, बृजेश कुमार, अश्वनी श्रीवास्तव, पोपिन, दीपक दिनकर, सन्नी आदि ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *