प्रयागराज में मेडल जीतने उतरेंगे सहारनपुर के एथलीट, 11 सदस्यीय टीम की हुई घोषणा

Athletes from Saharanpur will compete for medals in Prayagraj, an 11-member team has been announced.

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में आगामी 08 और 09 अप्रैल को प्रयागराज में आयोजित होने वाली 24वीं उत्तर प्रदेश राज्य 20 वर्ष से कम आयु वर्ग की जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर की 11 सदस्यीय टीम का चयन किया गया।
जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त राज्य प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु सहारनपुर की टीम का चयन संघ अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में लाल धर्मेंद्र प्रताप, दीपक शर्मा एवं मुस्तकीम अंसारी द्वारा किया गया। चयनित टीम की घोषणा संघ उपाध्यक्ष ईश्वरपाल सिंह मुखिया द्वारा की गई। जिसमें बालिका वर्ग में सिमरन (400 और 800 मीटर), रिया चौधरी (400 मीटर बाधा दौड़), जानवी (5 किलोमीटर पैदल चाल), दिया सैनी (लंबी कूद), व बालक वर्ग में बॉबी (100 और 200 मीटर), अभिषेक (100 और 200 मीटर), करण 800 मीटर), निखिल (3000 मीटर), आकाश (110 मीटर बाधा दौड़), भविष्य (ऊंची कूद), आर्यन चौधरी का लंबी कूद मे चयन किया गया। जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाए देते हुए उम्मीद जताई कि सहारनपुर के खिलाड़ी राज्य प्रतियोगिता मे पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाएंगे।
चयनित खिलाड़ियों को प्रोफेसर संदीप गुप्ता, पार्षद व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव कपिल, डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, अविनाश कुमार बिट्टू, जुली पुंडीर, रुबिका नेगी, समित पंवार, पॉपिन कुमार, गौरव चौहान, मनीष कुमार, प्रवीण कुमार, सोनवीर सिंह, डॉ. मनोज कुमार सिंधी, हैदर चौधरी, आदेश कुमार, अनिल भाटी, नूरीन जहां आदि ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *