सहारनपुर। जनता रोड स्थित आशा मॉडर्न इंटरनेशनल विद्यालय में सत्र 2025 -26 का कक्षा 3 से 9 एवं कक्षा 11 तक का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ रूपेश कुमार (आई.ए.एस) मंडलायुक्त सहारनपुर रहे। ज्ञातव्य हो कि कल दिनांक 23 मार्च को कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा 2 तक का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि शिपु गिरि ( आई.ए.एस) नगर आयुक्त रहे। इसके अतिरिक्त विवेक विक्रम जैन अध्यक्ष एवं ट्रस्टी आशा मॉडर्न स्कूल ,सुश्री चंदना जैन प्रबंधक आशा मॉडर्न पब्लिक स्कूल एवं जूनियर हाई स्कूल, एस.के. जैन निदेशक आशा मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल, डॉ सौम्य जैन सदस्य प्रबंधकीय समिति, डॉ ए.के. जैन अध्यक्ष आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, सुश्री उमा जैन उपाध्यक्ष आशा मॉडर्न इंटरनेशनल, मुकेश जैन सदस्य प्रबंधकीय समिति आदि सम्मानित सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के साथ विद्यालय के निदेशक इंजीनियर भव्य जैन, निदेशिका जैन, प्रधानाचार्या डॉ रुचि शर्मा, उप प्रधानाचार्य मनु मल्होत्रा, अनुशासन कमेटी के प्रमुख रवींद्र कुमार शर्मा तथा शहर के अन्य गणमान्य लोगों के साथ सामूहिक रूप से मंगलदीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर संगीत गुरु के नेतृत्व में छात्रों द्वारा मनमोहक संगीतात्मक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। ज्ञातव्य हो कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा। कार्यक्रम में कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा 9 तथा कक्षा 11 में सर्वाेत्तम अंक प्राप्त करने वाले प्रथम पांच छात्रों को आकर्षक ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। ग्रुप टॉपर्स में कक्षा प्री नर्सरी में आर्वी, नर्सरी में वृतिका, एल के जी में एकांश, यू के जी में रितवी, कक्षा एक के उत्कर्ष, कक्षा 2 की इनाया, कक्षा 3 के प्रणव, कक्षा 4 के वैभव पुंडीर, कक्षा 5 की आंकाशा और आरोही, कक्षा 6 की आलिया, कक्षा 7 के देवांश ,कक्षा 8 की आशिया और कक्षा 9 के रासांश को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इसके साथ ही साथ हर वर्ष की भांति इस साल भी विद्यालय ने अपनी स्वर्ण पदक परंपरा को कायम रखते हुए कक्षा 11 के माधव धीमान को विद्यालय की प्रत्येक गतिविधि में उत्कृष्ट योगदान देने के कारण 24 कैरेट का गोल्ड मेडल प्रदान किया। इसी अवसर पर सीबीएसई की ओर से आयोजित कुराश प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साउथ कोरिया में भारत का प्रतिनिधित्व कर कांस्य पदक जीतने वाले कक्षा 11 के कृष्णा शर्मा और कक्षा 9 की सुहानी को भी छात्रवृत्ति प्रदान की गई। विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने वाले छात्रों को तथा शत प्रतिशत उपस्थिति में अपना नाम दर्ज करने वाले कक्षा 1 से अनशरा और ईशान, कक्षा 3 के अथर्व चंदेल और समर्थ तथा कक्षा 9 के कविराज को पुरस्कार देकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। कक्षा 11 के विज्ञान वर्ग में माधव, रिदमन और लविश ने, जीव विज्ञान वर्ग से उमरा, कृतिका और खुशप्रीत ने वाणिज्य वर्ग से दिवेश, हबीबा और शुभांक ने तथा कला वर्ग से वंशिका, कृतिका और गीतू ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ रुचि शर्मा ने आए हुए अतिथियों का तथा अभिभावकों का आभार व्यक्त किया तथा विद्यालय के निदेशक ई. भव्य जैन ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मंच संचालन प्रिया छाबड़ा एवं साक्षी ने तथा मंच सज्जा सोनिका, सीमा और नीतीश पांचाल ने की। कार्यक्रम में सहयोगी अध्यापकगण उपस्थित रहे।
आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावियों को किया सम्मानित