सहारनपुर। चिलकाना रोड स्थित बी एस एम एकेडमी में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सभासद विनय कश्यप, समाजसेवी डॉ.विमल शर्मा, राजेश सैनी, श्याम सिंह सैनी प्रधानाचार्य नीलम सैनी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वार्षिकोत्सव में बी एस एम एकेडमी की प्रधानाचार्य नीलम सैनी ने कहा कि बच्चों को मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई करनी चाहिए। यदि हमें अच्छे पदों पर बैठना है तो अच्छी शिक्षा ग्रहण कर शिक्षित होना पड़ेगा। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे राजेश सैनी ने सभी छात्र छात्राओं को प्रथम , द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दी। समारोह में पहुंचे डॉ विमल शर्मा ने कहा कि बी एस एम एकेडमी से काफी छात्र छात्राए सफल होकर अच्छे अच्छे पदों पर जॉब कर थे है और देश की सेवा कर रहे है हम सबको अपने बच्चों की शिक्षा दीक्षा पर ध्यान देना चाहिए। वहीं विद्यालय के प्रबंधक श्याम सिंह सैनी ने सभी छात्र छात्राओं को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभासद विनय कश्यप व सफल संचालन निकिता शर्मा ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में डॉ. उत्कर्ष सैनी, समीर, डॉ. वर्णिका सैनी, स्नेहा, अर्चना, साक्षी, जैनब, रुकसार, दीपांशी, मीनाक्षी, अन्नू, नेहा, निशु, पूजा आदि विद्यालय का समस्त स्टाफ व छात्र छात्राओं के अभिभावक भी उपस्थित रहे।
बीएसएम एकेडमी में वार्षिकोत्सव की धूम, मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित