कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गयी अलविदा जुमे की नमाज

Alvida Juma prayer was offered amid tight security.
  • जामा मस्जिद के इमाम कारी अरशद गोरा ने की देश में खुशहाली की अपील, कहा- मदद को आगे आएं संपन्न लोग
    सहारनपुर। मुकद्दस रमजान माह के अलविदा जुमे की नमाज आज शांतिपूर्ण अदा की गई इस दौरान नमाजियों ने नमाज अदा कर देश में अमानो चैन खुशहाली की दुआएं मांगी। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
    आज रमजान माह के अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई नगर की प्रमुख जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए गाड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी नमाज की दृष्टिगत मस्जिद परिसर के आसपास पुलिस व्यवस्था की गई थी नमाज को शांतिपूर्ण अदा कराई जाने के लिए नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह और पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली हुई थी।
    दोपहर 1ः00 बजे मस्जिद के इमाम कारी अरशद गोरा की अगवाई में नमाज अदा की गई इस दौरान नमाजियों ने देश में खुशहाली और अमानो चौन की दुआएं मांगी। नमाज के बाद कारी अरशद गोरा ने रमजान माह का महत्व बताते हुए कहा कि मुकद्दस रमजान मा खुदा की इबादत का सबसे अच्छा महीना होता है इसमें खुद की इबादत करने पर हमारे सभी गुनाह माफ हो जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अधिक से अधिक रोजे रखे और जरूरतमंदों की मदद करें उन्होंने रमजान माह में जकात फितरा सदका अवश्य निकले और गरीबों की अधिक से अधिक मदद करें।
    इसके अलावा समस्त मस्जिदों में नमाजियों ने जुमे की नमाज अदा कर अमानो चौन और खुशहाली की दवाई मांगी। नमाज के बाद लोगों ने जमकर खरीदारी भी की।सहारनपुर जामा मस्जिद पर अलविदा जुम्मे की नमाज अदा करने आए सभी मुस्लिम भाइयों को और शाही इमाम को वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद टिंकू अरोड़ा ने उनका स्वागत कर मुबारकबाद दी। ईद उल फितर का त्यौहार आने वाला है और आज रमजान माह का चौथा जुम्मा था जिसे इस्लाम धर्म के धर्म गुरुओं द्वारा अलविदा जुम्मा घोषित किया गया इस मौके पर सहारनपुर नगर की जामा मस्जिद में सहारनपुर नगर के अलग-अलग इलाकों से लोग जुमे की नमाज अदा करने आते हैं। आज वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने जामा मस्जिद के शाही इमाम साहब को अलविदा जुमे की मुबारकबाद दी और नमाज अदा करके जाने वाले सहारनपुर नगर के सम्मानित नागरिकों को गले मिलकर और हाथ मिलाकर अलविदा जुमे की मुबारकबाद दी। टिंकू अरोड़ा ने कहा सहारनपुर नगर बाबा लाल दास जी और हाजी शाह कमाल की पावन धरती है। यहां सभी वर्ग के लोग एक दूसरे के त्योहारों को मिलजुल कर बनाते हैं और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं टिंकू अरोड़ा ने आने वाले ईद के त्यौहार की और अलविदा जुमे की सभी को मुबारकबाद दी इस मौके पर जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद साहब, पार्षद नदीम अंसारी, शुभम वर्मा, रवि यादव, ओमपाल पांचाल, सरफराज अहमद बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *