सहारनपुर। एल्पाइन पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा समारोह अत्यंत हर्षाेल्लास, गरिमा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। यह अवसर न केवल विद्यार्थियों की वर्षभर की मेहनत का परिणाम देखने का था, बल्कि उनके समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का उत्सव भी था। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरे वातावरण में एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायक ऊर्जा का संचार हो रहा था।
विद्यालय के डायरेक्टर असद अहमद ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि परिणाम केवल अंक नहीं होते, बल्कि यह विद्यार्थियों के परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का प्रतिबिंब होते हैं। उन्होंने विद्यालय की प्रगति, अनुशासन व्यवस्था एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को भी विस्तार से साझा किया।
इस अवसर पर कक्षा-वार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेधावी छात्रों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से झलक रहा था। इसके अतिरिक्त, नियमित उपस्थिति बनाए रखने वाले विद्यार्थियों को बेस्ट एटेन्डन्स अवार्ड से सम्मानित किया गया, जिससे अन्य छात्रों को भी समय की पाबंदी और नियमितता के महत्व का संदेश मिला।
विद्यालय ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए श्रेष्ठ आचरण एवं व्यवहार पुरस्कार भी प्रदान किए।
एल्पाइन पब्लिक स्कूल में वार्षिक परिणाम परिणाम घोषित