सहारनपुर। महाविद्यालय की लाइब्रेरी कॉन्फ्रेंस हॉल में महाविद्यालय की मेंटरिंग एवं काउंसलिंग मेल द्वारा एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। रिसोर्स पर्सन कोमल त्यागी जो मां शकुंभरी विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं के द्वारा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों में मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने हेतु तनाव से शक्ति तक युवाओं में सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना विषय पर व्याख्यान दिया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में युवाओं को शैक्षणिक दबाव, केरियर की अनिश्चित, सामाजिक अपेक्षाओं तथा डिजिटल प्रभाव के कारण मस्तक तनाव का सामना कर रहा है। इसलिए तनाव के विषय में जागरूकता तनाव से मुक्ति की दिशा में सहयोग होती है। उन्होंने बताया कि हमें तनाव से समायोजन की युक्त जैसे तनाव की पहचान सकारात्मक अफसर को ढूंढना व अपनाना लोगों से संपर्क, शारीरिक क्रियाशीलता आदि का उपयोग करना चाहिए ,आवश्यकता हो तो परामर्शदाताओं से संपर्क करना चाहिए, व्याख्यान में मेंटेंनिंग व काउंसलिंग सेल के समस्त सदस्यों डॉक्टर शुभ्रा चतुर्वेदी, डॉक्टर ब्रह्मपाल, डॉक्टर रेशमा, डॉक्टर नेहा, डॉक्टर हिमानी, डॉक्टर पूनम शर्मा, के साथ-साथ डॉक्टर स्वेता बंसल, डॉक्टर प्रवीण, डॉक्टर पूनम खरे, डॉक्टर नीलम गौड़, डॉक्टर सीमा मिश्रा, डॉक्टर मनीसा सैनी, डॉक्टर परविंद मलिक, डॉक्टर अशोक कुमार शर्मा, डॉक्टर संजय मौर्य, डॉक्टर महेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष व्याख्यान आयोजित