मां शाकंभरी को अर्पित होगी 900 फुट लंबी चुनरी, भक्तों ने शोभायात्रा के साथ किया प्रस्थान

A 900-foot-long chunari will be offered to Maa Shakambhari, devotees departed with a procession.

सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर से 900 फुट चुनरी मां शाकंभरी देवी को चढ़ाने के लिए प्रस्थान अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा कल शाकुंभरी देवी को चढेगी 900 फुट की चुनरी।
श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित मां शाकंभरी को 900 फुट चुनरी अर्पण अखंड भंडारा प्रतिदिन एवं मां शाकंभरी चरित्र कथा कार्यक्रम के मध्य 900 फुट की चुनरी सितारों एवं गोटा जारी से सजाई हुई सूरत गुजरात से बनवाकर भक्तों के भाव द्वारा मंगवाई गई आज दिनांक 12 मार्च 2026 को चुनरी भव्य रूप में भक्तों ने विधिवत पूजा कर अपने सिर पर धारण कर भव्य शोभायात्रा के रूप में पैदल यात्रा प्रारंभ कर मां शाकुंभरी देवी के लिए प्रस्थान किया कल दिनांक 13 मार्च 2026 को प्रातः 10ः00 बजे माता शाकुंभरी देवी को चुनरी चढ़ाई जाएगी 17 मार्च 2026 तक मां भगवती के दरबार में अखंड भंडारा चलेगा एवं मां शाकंभरी चरित्र कथा प्रतिदिन चलेगी।
स्वामी कलेंद्रानंद जी महाराज ने कहा मां आदिशक्ति योग माया शाकंभरी देवी सबका कल्याण करने वाली है श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना करने से मां भगवती सबकी ही मनोकामना पूर्ण करती है उन्होंने कहा मां भगवती चराचर में व्याप्त है। मां भगवती को कुछ भी अर्पण नहीं किया जा सकता वह स्वयं ही करने वाली है और स्वयं करवाने वाली है, अर्थात आदि शक्ति ही प्रकृति में क्रियान्वन कर उसे चेतन रूप में स्थापित करती है मां भगवती शाकंभरी देवी भी प्रत्येक जीव का कल्याण करती है सबका भरण पोषण करती है एवं सभी विघ्नों का नाश करती है। इस अवसर पर पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश जैन राजन कोचर सनी तनेजा रमेश चंद्र शर्मा राजेंद्र धीमान अश्विनी कंबोज रविंद्र चौधरी संजय राणा सुनील कश्यप मनोज शर्मा अनिल कश्यप अनिल अरोड़ा सागर गुप्ता मनीष गुप्ता संजय अरोड़ा अनिल नारंग वर्षा किरण बबली संगीता प्रभा अनीता गीता कुसुम रेखा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *