राज्य स्तरीय कुश्ती के लिए सहारनपुर की 14 सदस्यीय टीम घोषित, वाराणसी में दिखाएंगे दम

14-member team from Saharanpur announced for state level wrestling, will show its strength in Varanasi

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य कुश्ती संघ के तत्वाधान मे वाराणसी जिले में आगामी 31 मार्च से 02 अप्रैल तक 20 वर्ष से कम आयु वर्ग की उत्तर प्रदेश राज्य कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उक्त राज्य प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतू डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के कुश्ती हाल में सहारनपुर जिला कुश्ती संघ के निर्देशन मे सहारनपुर जिले की 20 वर्ष से कम आयु वर्ग की 14 सदस्यीय टीम का चयन जिला स्तरीय चयन ट्रायल में किया गया।
जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के सचिव प्रोफेसर (डॉ.) संदीप गुप्ता ने बताया कि चयन ट्रायल से पूर्व चयन मे भाग लेने वाले खिलाड़ियों से अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। उन्होने बताया कि फ्री स्टाइल बालक वर्ग में अभिषेक कुमार पुत्र शीशपाल का चयन 57 किलोग्राम, साहिल 61 किलोग्राम, रितिक जयनागल 65 किलोग्राम, अभिषेक पुत्र राजू 70 किलोग्राम, मोहम्मद आयान 74 किलोग्राम, विराज कुमार 79 किलोग्राम, गुरप्रीत 86 किलोग्राम, विराट चौधरी 92 किलोग्राम, यशविंदर सिंह 97 किलोग्राम, मोहम्मद नोमान का 125 किलोग्राम मे चयन किया गया। ग्रीकोरोमन स्टाइल बालक वर्ग में राहुल कुमार 55 किलोग्राम, आदित्य कुमार 72 किलोग्राम, वरदान कुमार 87 किलोग्राम, मोहम्मद नोमान का 130 किलोग्राम मे चयन किया गया।
जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने चयनित पहलवानों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि सहारनपुर के ये खिलाड़ी राज्य स्तर पर पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाएंगे। चयनित खिलाड़ियों को जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार मशकूर अहमद, अभिषेक चौधरी, अमित चौधरी, गौतम सिंह, बिजेंद्र, धर्मेंद्र, अनिल भाटी, तलहेड़ी कुश्ती अकादमी के संस्थापक सुधीर चौधरी, अभिषेक चौधरी, मनोज प्रजापति, मुस्तकीम अंसारी, लाल धर्मेंद्र प्रताप, शौर्य गुप्ता, सोनवीर सिंह, नूरीन जहां, अजय कुमार, अश्वनी श्रीवास्तव, अलंकार किशोर, हैदर चौधरी, डॉ. मनोज सिंधी आदि ने शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *