भजनों की रसधार में डूबी महिलाएं, वैश्य अग्र महिला समिति ने सजाया श्री हरि संकीर्तन

Women immersed in the flow of hymns, Vaishya Agar Mahila Samiti organised Shri Hari Sankirtan

सहारनपुर। वैश्य अग्र महिला समिति के तत्वावधान में कीर्तन का आयोजन किया गया। महिलाओं ने गोपी, राधा, रुक्मणी और मीरा रूप में भजन कर सभागार को गूंजा दिया। आवास विकास स्थित श्री हरि मंदिर के सभागार में संस्था की संस्थापिका रंजना सिंघल के निर्देशन में कीर्तन का आयोजन किया गया। अर्चना जैसे ही लड्डू गोपाल को लेकर सभागार में पहुंची महिलाओं ने फूलों की वर्षा कर लड्डू गोपाल का स्वागत किया। कान्हा रूप में पहुंची मानसी ने भजनों से सभी का ध्यान अपनी और खींचा। रीतू सिंघल और आरुषि अग्रवाल ने राधा रूप में भजनों पर मनोहारी प्रस्तुति देकर सभी की तालियां बटोरी ।कीर्तन में भजनों से सभागार का वातावरण भक्तिमय हो गया। सभी महिलाएं भजनों पर जमकर झूमी। कीर्तन में अध्यक्ष अंशु गुप्ता, सचिव मधु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रेखा, विदुषी, सपना, अनु, अर्चना, गीता सहित अनेक महिलाएं शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *